{“_id”:”6862d7f22ba87f13e706f1b2″,”slug”:”adesh-aggarwal-became-the-head-of-rotary-club-narnol-news-c-196-1-nnl1004-126543-2025-07-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mahendragarh-Narnaul News: आदेश अग्रवाल बने रोटरी क्लब के प्रधान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:01 AM IST
फोटो नंबर- 04डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रविन्द्र गुगनानी पारस चौधरी व अन्य। स्रोत-संस्था
Trending Videos
नारनौल। रोटरी इंटरनेशनल ने साल के समापन पर रोटरी क्लब नारनौल यूनिटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रविन्द्र गुगनानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आदेश अग्रवाल को प्रधान पद की जिम्मेदारी मिली। सीए पंकज गर्ग को उप प्रधान, यश गोयल को सचिव व योगेश बंसल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
क्लब के निवर्तमान प्रधान पारस चौधरी को रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रविन्द्र गुगनानी ने नारनौल में रोटरी के तीनों क्लब का असिस्टेंट गवर्नर नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि पारस चौधरी ने रोटरी क्लब नारनौल सिटी व रोटरी क्लब नारनौल यूनिटी का प्रधान रहते हुए सभी सामाजिक सरोकार में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई।
वहीं उनके कुशल नेतृत्व में क्लब की ओर से किए गए अनेक जनहित कार्यों को देखते हुए उन्हें असिस्टेंट गवर्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पारस चौधरी ने डीजी रविन्द्र गुगनानी का आभार व्यक्त किया।
नवनियुक्त प्रधान आदेश अग्रवाल ने बताया कि रोटरी क्लब नारनौल लोगों के हित के लिए समय-समय पर अनेक कार्य करता रहा है। अब उन्हें प्रधान पद की जिम्मेदारी दिए जाने पर वे क्लब के कार्य को और आगे बढ़ाते हुए समाज हित में नए आयाम स्थापित करेंगे। संवाद
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: आदेश अग्रवाल बने रोटरी क्लब के प्रधान