[ad_1]
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र में 24 से 28 फरवरी तक आरसी (रिमोट कंट्रोल) विमान पर आधारित पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन जुबली हॉल में छात्र कल्याण की डीन प्रो. प्रतिभा अग्रवाल ने प्रोफेसर इन-चार्ज टेक्निकल सोसाइटीज डॉ. पूनम जिंदल और एयरोमॉडलिंग क्लब के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. पंकज सहलोत के साथ मंगलवार को किया।
कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को एयरोमॉडलिंग, विमान डिजाइन के सिद्धांत और व्यावहारिक निर्माण का अनुभव देना है। इस पहल के माध्यम से छात्रों में नवाचार, तकनीकी दक्षता और टीमवर्क की भावना को मजबूत किया जा रहा है। प्रशिक्षण को चरणबद्ध तरीके से तैयार किया गया है।
कार्यक्रम में भागीदारी के लिए संस्थान स्तर पर बहु-चरणीय चयन प्रक्रिया अपनाई गई। पहले दौर में लगभग 250 छात्रों ने हिस्सा लिया। विभिन्न मूल्यांकन चरणों के बाद 45 इंट्रा-कॉलेज टीमों में से 15 टीमों का चयन किया गया। चयनित टीमों के करीब 85 छात्र अब कार्यशाला के उन्नत चरण में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर वास्तविक तकनीकी अनुभव प्रदान करते हैं।
[ad_2]
Kurukshetra News: डिजाइन से लेकर लाइव उड़ान की तकनीक सीख रहे विद्यार्थी




