Kurukshetra: पहले तीन साल की बेटी को फंदे से लटकाया, फिर अपनी जान दी; दंपती ने क्यों उठाया ऐसा खाैफनाक कदम Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: Nivedita

Updated Mon, 20 Apr 2026 08:43 AM IST

कुरुक्षेत्र में दंपती ने अपनी तीन साल की बेटी के साथ आत्महत्या कर ली। तीनों के शव फंदे से लटकते मिले। 



जांच करते डीएसपी सुनील कुमार
– फोटो : संवाद



विस्तार

कुरुक्षेत्र के प्रेम नगर क्षेत्र में पति-पत्नी ने पहले अपनी तीन साल की बीमार बच्ची को फंदे पर लटकाया और फिर खुद भी झूल गए। घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में तीनों लटके मिले जबकि कमरा बंद था। 


इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना का पता उस समय चला जब समीप ही रहने वाले एक रिश्तेदार के मोबाइल पर मृतक जितेंद्र की ओर से भेजा गया टेक्स्ट मैसेज आया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। कृष्ण गेट एसएचओ बलजीत सिंह डीएसपी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। कमरा खोलने पर करीब 32 वर्षीय जितेंद्र, उसकी 30 वर्षीय पत्नी युक्ता और उनकी तीन वर्षीय बेटी माधवी के शव लटके हुए थे। पुलिस ने तीनों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई।

[ad_2]
Kurukshetra: पहले तीन साल की बेटी को फंदे से लटकाया, फिर अपनी जान दी; दंपती ने क्यों उठाया ऐसा खाैफनाक कदम