[ad_1]
अंबाला। फर्जी हवाई टिकट देकर 2.92 लाख रुपये की ठगी हो गई। पुलिस ने छावनी के हाउसिंग बोर्ड निवासी अक्षय बंसल की शिकायत पर दिल्ली की एक महिला व उसके भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अक्षय बंसल ने बताया कि दिल्ली के राम नगर निवासी प्रियंका चौहान व प्रियंका के भाई करण को उन्होंने चार अलग-अलग हवाई टिकटों के लिए राशि दी थी जोकि फर्जी पाई गईं। इसमें परलीन कौर के नाम से 27 अप्रैल की दिल्ली से टोरंटो की 1.60 लाख रुपये की टिकट शामिल थी।
इसी प्रकार जरनैल सिंह व परमजीत कौर की 9 मई को दिल्ली से मिलान की 56 हजार रुपये की, शिवम व कृति सेवक की 18 मई की कोचीन से दिल्ली की 28,500 रुपये की और गोपेश व रेनू की 17 से 22 जून की दिल्ली-सिंगापुर -दिल्ली की 48 हजार रुपये की टिकट शामिल थी। संवाद
[ad_2]
Karnal News: फर्जी हवाई टिकट देकर 2.92 लाख की ठगी


