[ad_1]
अंबाला। नाइट फूड स्ट्रीट मार्केट में दुकानें लेने के लिए देश के अलग-अलग शहरों की फर्मों से 16 आवेदन प्राप्त हुए हैं। नाइट फूड स्ट्रीट मार्केट में दुकानें अलॉट करने का काम भी जल्द शुरु किया जाएगा। नगर परिषद ने एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रस्ट के तहत नामी फर्माें से आवेदन मांगे थे। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने जानकारी देते हुए बताया कि नाइट फूड स्ट्रीट में सभी दुकानें अलॉट हों, इसके लिए नगर परिषद द्वारा कार्रवाई की जा रही है और जल्द यह सभी दुकानें अलॉट होगी।
उन्होंने कहा कि नाइट फूड स्ट्रीट में लजीज व्यंजन लोगों को खाने-पीने के लिए मिलेंगे और खानपान का शौक रखने वाले लोग इन व्यंजनों को पूरा लुत्फ अंबाला छावनी में ही उठा सकेंगें। उन्होंने कहा यह मार्केट निर्माण के अंतिम चरणों में है जोकि जल्द तैयार होगी। नाइट फूड स्ट्रीट बनने से जहां लोगों को रोजगार मिलेगा, वहीं लोगों के बीच यह मार्केट खासकर खान-पान शौकीनों के लिए आकर्षण का केंद्र भी होगी।
वातानुकूलित मार्केट
यह पूरी मार्केट वातानुकूलित होगी और यहां कुल 60 दुकानें बनाई गई है। नाइट फूड स्ट्रीट में लोगों के बैठने के लिए कॉमन स्पेस का भी निर्माण किया जा रहा है तथा वाहनों को खड़ा करने के लिए नाइट फूड स्ट्रीट के ठीक साथ पार्किंग सुविधा भी बनाई जा रही है। मार्केट की डेकोरेशन व सुंदरीकरण किया जाएगा ताकि यहां आने वाले लोगों को अच्छा महसूस हो। यहां पर ग्रेनाइट पत्थर का फ्लोर एवं अन्य प्रावधान भी किए गए हैं। इसके अलावा नाइट फूड स्ट्रीट में ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया जाएगा। दुकानों से निकलने वाले वेस्ट खाद्य पदार्थों एवं पानी को ट्रीटमेंट प्लांट में ट्रीट करने के बाद इस पानी को नाले में फेंका जाएगा। इससे नाले में भी गंदगी नहीं डलेगी। लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये की लागत से दो चरणों में नाइट फूड स्ट्रीट मार्केट का निर्माण किया जा रहा है। पहले चरण का कार्य पूरा हो चुका है और अब यहां दूसरे चरण का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है।
[ad_2]
Karnal News: देश के अलग-अलग शहरों से 16 आवेदकों ने दिखाई रूचि,नाइट फूड स्ट्रीट मार्केट में लेंगे दुकानें


