[ad_1]
01जेएनडी20-शोभायात्रा का शुभारंभ करते हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग। संवाद
सफीदों। पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में चल रहे श्री खाटू श्याम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शनिवार को बाबा खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने शिरकत की। मंदिर समिति के प्रधान राकेश गोयल ने चेयरमैन श्रवण गर्ग का स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया। चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने ध्वज दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा श्री सत्यनारायण मंदिर में प्रारंभ होकर नहर पुल से होते हुए प्रारंभ स्थल पर आकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान महिलाएं पीले वस्त्र धारण करके सिर पर कलश और हाथ में बाबा श्याम का निशान उठाए चल रहीं थी। वहीं श्रद्धालु डीजे पर बज रहे बाबा श्याम के भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की जा रही थी। वहीं श्याम भक्तों ने जमकर रंग गुलाल खेला। यात्रा के दौरान पूरी सफीदों नगरी हारे के सहारे की जय, बाबा श्याम की जय व खाटू नरेश की जय के गगनभेदी उद्घोष से गूंज उठा। यात्रा का नगर के बाजारों में भव्य स्वागत किया गया और प्रसाद वितरित किया गया। चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि बाबा श्याम की महिमा अपरमपार है। बाबा खाटू श्याम के दरबार में जो भी आता है खाली हाथ नहीं लौटता है। खाटू श्याम बाबा हारे के सहारे हैं। बुधवार को सुबह बाबा श्याम प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी और दोपहर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

01जेएनडी20-शोभायात्रा का शुभारंभ करते हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग। संवाद
[ad_2]

