Jind News: 50 करोड़ की लागत से बनेगा मालवी रेलवे फ्लाईओवर haryanacircle.com

[ad_1]

जुलाना। कस्बे के हांसी रोड़ स्थित रेलवे क्रॉसिंग की समस्या से जल्द ही राहत मिलने जा रही है। प्रदेश सरकार की ओर से लगभग 49 करोड़ 74 लाख 78 हजार रुपये की लागत से मालवी रेलवे फ्लाईओवर के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह फ्लाईओवर दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पर एलसी-91सी के स्थान पर जुलाना से हांसी रोड पर बनाया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी।

भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि गत वर्ष जुलाई में हुई जुलाना विकास रैली में मुख्यमंत्री नें इस परियोजना की घोषणा की थी जिसके बाद विपक्षी दल के स्थानीय नेता इस घोषणा को हवाहवाई बता रहे थे आज फंड की सहमति मिलने के बाद विपक्षियों की ओर से लगाए जा रहे निराधार आरोपों का जवाब मिल गया है।

भाजपा प्रत्याशी रहे कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि यह फ्लाईओवर जुलाना क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से बहुत परेशान थे लेकिन अब परियोजना से लोगों को राहत मिलेगी और क्षेत्र में यातायात सुगम होगा।

कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है और यह फ्लाईओवर भी उसी का हिस्सा है।

[ad_2]