Jind News: स्वच्छ जीवनशैली को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं haryanacircle.com

[ad_1]


07जेएनडी08: श्री साईं वेलफेयर सोसाइटी सदस्य विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाते हुए। स्रोत संस्था



जींद। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को श्री साईं वेलफेयर सोसाइटी ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें रहा। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया गया। प्रोजेक्ट मैनेजर ईशा ने कहा कि एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण व्यक्तिगत जागरूकता से ही संभव है। उन्होंने कहा हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार बनना होगा। उन्होंने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छ और संतुलित जीवनशैली को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान एमईएए सुमन ने आधुनिक समय में वैज्ञानिक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने समुदाय से अपील की कि वे स्वास्थ्य संबंधी किसी भी अफवाह पर यकीन न करें और केवल प्रमाणित व वैज्ञानिक जानकारी के आधार पर ही अपने स्वास्थ्य के निर्णय लें।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं स्वस्थ रहेंगे और समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक व्यवहार का प्रसार करेंगे।


Trending Videos

[ad_2]