Jind News: रिवाॅर्ड को नकदी में बदलने का झांसा देकर 1.80 लाख ठगे haryanacircle.com

[ad_1]

जींद। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने और रिवाॅर्ड प्वाइंट को नकद राशि में बदलने का झांसा देकर एक युवक से 1.80 लाख रुपये ठग लिए गए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।


संतनगर निवासी नवीन परुथी ने एफआईआर में बताया कि दस मार्च को मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक की क्रेडिट कार्ड ब्रांच से बताया। कहा कि क्रेडिट कार्ड पर लिमिट और रिवाॅर्ड पॉइंट बढ़ाने का ऑफर आया है और फिर रिवाॅर्ड पॉइंट को नकद में बदलने के लिए उसने एक लिंक भेजा। उसने लिंक पर क्लिक करके डिटेल भर दी। कहा कि 24 घंटे में रिवाॅर्ड पॉइंट नकद में आ जाएंगे। जब अगले दिन उसने क्रेडिट कार्ड चेक किया तो उसमें से 1.80 लाख रुपये कटे हुए मिले। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]