[ad_1]
वरिष्ठ आईपीएस अधिकार वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद विवादों में फंसने वाले हरियाणा कैडर के 1990 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शत्रुजीत कपूर को केंद्र में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। 31 अक्तूबर 2026 यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, मान्य रहेगी। यह नियुक्ति प्रवीण कुमार, आईपीएस (पश्चिम बंगाल कैडर 1993) के स्थान पर की गई है।
पूर्व सीएम मनोहर लाल के माने जाते हैं करीबी
इससे पूर्व 13 दिसंबर को वरिष्ठ आईपीएस वाई पूरण कुमार के आत्महत्या मामले में छुट्टी पर चल रहे तत्कालीन पुलिस महानिदेशक पद से शत्रुजीत कपूर को रिलीव किया गया था। इसके बाद ही शत्रुजीत कपूर को केंद्र में नियुक्त करने को लेकर चर्चा चल रही थी। शत्रुजीत कपूर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करीबी माने जाते हैं, जो वर्तमान में केंद्रीय मंत्री हैं।
[ad_2]
ITBP New DG: शत्रुजीत सिंह कपूर नियुक्त किए गए आईटीबीपी के डीजी, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन

