[ad_1]
{“_id”:”69c43eb106563f9c7800b7f3″,”slug”:”auto-union-president-attacked-with-brick-for-refusing-to-lend-rs-100-hisar-news-c-21-hsr1020-836135-2026-03-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hisar News: 100 रुपये उधार न देने पर ऑटो यूनियन के प्रधान पर ईंट से हमला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
हिसार। 100 रुपये उधार न देने पर लोकल बस स्टैंड पर मंगलवार को ऋषि नगर निवासी विष्णु ने ऑटो यूनियन के प्रधान मानसिंह दुग्गल (74) पर ईंट से हमला कर सिर फोड़ दिया। शहर थाना पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी रामफल के अनुसार, दुर्गा कॉलोनी नजदीक अर्बन स्टेट चौकी क्षेत्र निवासी मानसिंह दुग्गल ने बताया कि वह दोपहर करीब दो बजे बस स्टैंड पर बैठे थे। तभी आरोपी वहां आया और उनसे 100 रुपये मांगने लगा। पैसे देने से मना करने पर उसने रास्ता रोक लिया और पास में पड़ी ईंट से उनके सिर पर वार किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। साथी ऑटो रिक्शा चालकों ने उन्हें जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। संवाद
[ad_2]
Hisar News: 100 रुपये उधार न देने पर ऑटो यूनियन के प्रधान पर ईंट से हमला


