Ambala News: 45 मिनट में तीन पेट्रोलपंपों से पिस्तौल दिखाकर 26.500 हजार रुपये लूटे Latest Haryana News

[ad_1]

– स्विफ्ट कार में सवार नकाबपोश बदमाशों ने की वारदात, एक दिन पहले भी एक पेट्रोलपंप को बनाया था निशाना

– बराड़ा, मुलाना और शहजादपुर के पेट्रोल पंप से लूटी 25 हजार की नकदी

संवाद न्यूज एजेंसी

शहजादपुर/बराड़ा। जिले में मंगलवार की रात बदमाशों ने 45 मिनट के अंतराल पर बराड़ा, मुलाना और शहजादपुर के तीन पेट्रोल पंपों को निशाना बनाया। सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर सेल्समैन को डराकर 26 हजार 500 रुपये की नकदी लूट ली और भाग गए। हर वारदात को अंजाम देने के लिए 15-15 मिनट का अंतर सामने आया है। पुलिस ने दो मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर दी है। तीसरे मामले की जांच की जा रही है। सोमवार रात को भी जीटी रोड पर ढिल्लों पेट्रोल पंप को बदमाशों ने निशाना बनाया था।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

पेट्रोल पंपों सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय थानों की टीमें मौके पर पहुंचीं। सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ली है। वहीं पुलिस की विशेष टीमें भी लूट करने वालों की तलाश में जुट हैं। तीनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता में लूट की धारा 309(4) और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। कुरुक्षेत्र जिले में भी इसी तरह की वारदात सामने आई है जहां दो बदमाशों ने पेट्रोलपंप से 12 हजार रुपये लूट लिए।

वारदात-1 : शहजादपुर में 16 हजार रुपये लूटे

रात 10:15 बजे बदमाशों ने शहजादपुर के मघ्घरपुरा स्थित जी-लाइन फिलिंग स्टेशन पर दस्तक दी। यहां स्विफ्ट कार से बदमाश आए और सेल्समैन साहिल को कार चालक ने खिड़की से ही पिस्तौल दिखाते हुए कहा कि सारा कैश दे दे, नहीं तो गोली मार दूंगा। डर के मारे साहिल ने अपनी जेब में रखे 16 हजार रुपये बदमाशों के हवाले कर दिए। बदमाश पंचकूला की ओर से आए थे।

वारदात-2 : बराड़ा का ओम फिलिंग स्टेशन

शहजादपुर के बाद दूसरी वारदात बराड़ा-दोसड़का रोड स्थित ओम फिलिंग स्टेशन पर मंगलवार रात करीब 10:30 बजे हुई। सेल्समैन सारूख खान के अनुसार, एक स्विफ्ट कार पेट्रोल पंप पर रुकी। जैसे ही वह तेल डालने के लिए आगे बढ़ा, कार चालक ने उस पर पिस्तौल तान दी। जान बचाने के लिए सारूख वहां से भागा और शोर मचाया। इसी बीच चालक गाड़ी से उतरा और ऑफिस के बॉक्स में रखे 9 हजार रुपये और एक खाली बैग लेकर भाग गया। यहां भी बदमाश नकाब पहने हुए सीसीटीवी में कैद हुए।

वारदात- 3 : मुलाना पेट्रोल पंप

बराड़ा में लूट के बाद बदमाश मुलाना स्थित पेट्रोल पर पहुंचे। यहां भी कारिंदे को पिस्तौल दिखाई और रुपये लाने की बात कही। मगर कारिंदे के पास सिर्फ 1500 रुपये थे जिसे लेकर वह भाग गए। इस पंप के संचालक ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है। मगर पुलिस ने मामले में संज्ञान लेे लिया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने जिस कार को वारदात में प्रयोग किया है, वह चोरी की है। आरोपियों का मकसद दहशत फैलाना है। दोनों वारदात में समानता को देखते हुए पुलिस को शक है कि यह एक ही गिरोह का काम है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

– सुरेश कौशिक, डीएसपी, बराड़ा

[ad_2]

Source link