Hisar News: शिक्षक के घर से जेवरात व नकदी चोरी Latest Haryana News

[ad_1]

बास। बास बादशाहपुर के एक स्कूल लेक्चरर के घर से लाखों रुपये की नकदी व जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। बास थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिस रात घर में चोरी हुई लेक्चरर अपने परिवार सहित हिसार आवास पर गया हुआ था। उस रात घर पर कोई नहीं था।

Trending Videos

पिछले 10 दिनों में बास गांव में तीन बड़ी चोरियां हुई हैं, जिनमें लाखों रुपये की नकदी, जेवरात, पिस्तौल व बंदूक भी चोरी हो चुके हैं। बास बादशाहपुर निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शिक्षा विभाग मे बतौर लेक्चरर खरबला गांव में कार्यरत है। 13 अगस्त को सुबह वह गांव बास में अपने घर से स्कूल गया था। स्कूल से छुट्टी के बाद वह बास में अपने घर पर वापस घर नही आया बल्कि अपने परिवार के पास हिसार चला गया था। 14 अगस्त की शाम करीब 5-6 बजे जब अपने घर बास बादशाहपुर आया तो मकान का ताला टूटा मिला। मकान के अन्दर नीचे के दोनों कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी व अन्य दराजों के ताले टूटे हुए थे। इसी प्रकार उपर बने कमरे में भी लकड़ी की बनी अलमारी व दराज टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। मैंने अपने सामान को चेक किया तो 2.35 हजार रुपये की नकदी, दो सोने की चेन, एक ब्रेसलेट, तीन अंगूठी, 2 सोने के सिक्के व तीन चांदी के सिक्के जो करीब 5 तोले सोना व 50 ग्राम चांदी चोरी हुई मिली।

[ad_2]
Hisar News: शिक्षक के घर से जेवरात व नकदी चोरी