{“_id”:”69c2dcc8f6b8e3d1f00eddf4″,”slug”:”police-officer-sunil-saved-two-girls-who-were-drowning-in-the-canal-near-niyana-village-hisar-news-c-21-hsr1020-836024-2026-03-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hisar News: पुलिसकर्मी सुनील ने नियाणा गांव के पास नहर में डूब रहीं दो बच्चियों को बचाया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:19 AM IST
हिसार। नहर पर नहाने गए पुलिसकर्मी सुनील आर्य ने मंगलवार को नहर में डूब रहीं दो बहनों को डूबने से बचाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नियाणा गांव के नजदीक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले बिहार के नालंदा जिले के मूलवासी परिवार की दो बच्चियां मंगलवार करीब 10 बजे अपनी मां के साथ बालसमंद सब ब्रांच नहर पर पानी भरने नहर किनारे आई थीं। इसी दौरान वे दोनों नहर में नहाने लगीं लेकिन अचानक गहरे पानी में जाकर डूबने लगीं। इसी दौरान वहां मौजूद हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल सुनील आर्य ने नहर में छलांग लगा दी। तेज बहाव और गहराई के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्हें डूबती बच्चियों के सिर्फ सिर ही पानी के ऊपर दिखाई दे रहे थे। हेड कांस्टेबल सुनील ने दोनों बच्चियों को पकड़कर बाहर निकाला। ग्रामीण रविंद्र राणा ने बताया कि सुनील आर्य पिछले 26 वर्षों से नियमित रूप से नहर में तैराकी करते आ रहे हैं। शायद यही अनुभव उस दिन दो जिंदगियों के लिए वरदान बन गया। बताते हैं कि पुलिस जवान सुनील समर्पित समाजसेवी भी हैं। उन्होंने गांव में बच्चों के लिए खेल मैदान तैयार करवाया है। इसी तरह मंगलवार को भी निस्वार्थ भाव से उसकी देखभाल करते हैं।
Trending Videos
[ad_2]
Hisar News: पुलिसकर्मी सुनील ने नियाणा गांव के पास नहर में डूब रहीं दो बच्चियों को बचाया