Haryana Weather: 37 डिग्री  पार पहुंचा तापमान, तेज गर्मी से गेहूं की फसल में गिरावट की आशंका Latest Haryana News

[ad_1]

प्रदेश में तापमान एक बार फिर से 37.5 डिग्री पहुंच चुका है। प्रदेश के तीन जिलों में बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 13 मार्च की रात को सक्रिय होने से 14, 15, 16 मार्च तक आंशिक बादल वाही देखने को मिलेगी। लगातार पड़ रही गर्मी के कारण गेहूं उत्पादन में 5 से 7 प्रतिशत तक की गिरावट की आशंका है।

Trending Videos



पंजाब से सटे हरियाणा के जिलों में बिखराव वाली हल्की बारिश व बूंदाबांदी होने की उम्मीद है। 19 मार्च के बाद तापमान में गिरावट आएगी जिसमें बारिश की भी संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि प्रदेश में मार्च महीने के पहले 11 दिन भीषण गर्मी वाले रहे हैं। मार्च में दूसरी बार तापमान 37.5 डिग्री पर रिकॉर्ड किया गया है। पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 31.5 से 37.5 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। यमुनानगर में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। सभी जिलों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हुआ। रात के तापमान की बात करें तो यह 14.4 डिग्री से 21 डिग्री के बीच रहा। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 21, भिवानी में 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 8.4 डिग्री ज्यादा है। इस समय रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए।

[ad_2]
Haryana Weather: 37 डिग्री  पार पहुंचा तापमान, तेज गर्मी से गेहूं की फसल में गिरावट की आशंका