Kurukshetra News: शहर की तंग गलियों में डोर बैल बजाकर घर-घर से कचरा एकत्रित करेंगे हैल्पर Latest Haryana News

[ad_1]

कुरुक्षेत्र। शहर की तंग गलियों में भी अब कचरा नहीं रहने दिया जाएगा। यहां तक कि जिन गलियों में टिपर नहीं जाते, वहां से हेल्पर कचरा एकत्रित करेंगे। इस संबंध में निर्देश दिए जा चुके हैं।

शहर में सफाई व्यवस्था को और ज्यादा दुरुस्त बनाने के लिए मंगलवार को सीएम जीजीए मुस्कान यादव व नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार ने अधिकारियों व सफाई दरोगाओं के साथ बैठक की। सीएम जीजीए मुस्कान यादव ने सफाई दरोगाओं के साथ सफाई के मुद्दे पर कर्मचारियों की समस्याएं जानीं और उन्हें हल करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

शहर से डोर टू डोर कचरा उठान करने वाली सुगम कंपनी के मैनेजर को भी मौके पर बुलाया गया। इसमें दरोगाओं की ओर से बताया गया कि शहर में कई जगह तंग गलियां हैं, जहां पर टिपर नहीं जा सकते। ऐसे में लोग घरों का कचरा सड़क पर डालते हैं जिससे गंदगी दिखाई देती है। ऐसे में इस समस्या को खत्म करने के लिए कार्यकारी अधिकारी ने आदेश दिए कि टिपर में जो हेल्पर हैं, वह उन घरों में जाएगा और डोर बेल बजाकर कचरा देने के लिए कहेगा और इसे टिपर में डालेगा। इस पर सुगम कंपनी के मैनेजर अमित कुमार ने सहमति जताई।

कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि यदि अब भी हेल्पर ऐसे घरों से कचरा लेने नहीं जाएगा तो संबंधित कंपनी पर प्रति घर के हिसाब से जुर्माना किया जाएगा।

वहीं मुस्कान यादव ने कहा कि यह देखे कि कौन लोग खुले में कूडा फेंकते हैं, ऐसे लोगों पर फाइन करने की कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने प्रत्येक दरोगा से एक-एक करके फील्ड में आने वाली परेशानियों के बारे में पूछा। वहीं स्वच्छ भारत मिशन के सिटी टीम लीडर अजय ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर 14 मार्च तक सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिला सदस्यों, महिला सफाई कर्मचारियों को साथ लेकर जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है जिसके तहत स्कूलों, काॅलेज में बच्चों को सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा।

[ad_2]
Kurukshetra News: शहर की तंग गलियों में डोर बैल बजाकर घर-घर से कचरा एकत्रित करेंगे हैल्पर