[ad_1]
दिल्ली में 16 से 22 अप्रैल तक होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। 69वें राष्ट्रीय विद्यालय खेलों का आयोजन दिल्ली में किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भारतीय विद्यालय खेल संघ की ओर से आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता 16 से 22 अप्रैल तक आयोजित होगी। इसमें बेसबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और सॉफ्टबॉल जैसे प्रमुख खेल शामिल किए गए हैं। अंडर-14 से अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे। जिले के विभिन्न विद्यालयों से 213 खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेने जा रहे हैं।
जिला शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने खिलाड़ियों का पंजीकरण 10 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से पूरा कर लें, ताकि समय पर सभी औपचारिकताएं पूरी की जा सके। एईओ जगदीश अहलावत ने बताया कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर है। स्कूलों को समय पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
[ad_2]
Gurugram News: राष्ट्रीय विद्यालय खेलों में जिले से 213 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा


