Gurgram News: बार्टर डील के नाम पर विला हड़पा, कंपनी निदेशक सहित दो आरोपी गिरफ्तार Latest Haryana News

[ad_1]

खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में बार्टर डील के नाम पर विला हड़पने के मामले में पुलिस ने कंपनी निदेशक सहित दो आरोपी 17 अप्रैल को सेक्टर-109 से गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों ने पीड़ित का विला अपने नाम करवा लिया और बदले में प्रोजेक्ट में कोई यूनिट नहीं दी। आर्थिक अपराध शाखा-2 की पुलिस मामले की जांच व दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

शिकायतकर्ता व्यक्ति ने 4 जून 2025 को पुलिस को शिकायत दी थी कि केएस प्रॉपमार्ट लिमिटेड कंपनी के निदेशक देवेंद्र पांडे ने अपने पार्क स्ट्रीट प्रोजेक्ट में उसके साथ बार्टर डील की थी। इस बार्टर डील के तहत उसके विला की एवज में प्रोजेक्ट में यूनिट देने का वायदा किया गया था। यही नहीं पीड़ित ने प्रोजेक्ट में दो कमर्शियल यूनिट भी बिकवाई थी, लेकिन उसे इसका मुनाफा तक नहीं दिया गया। वहीं, उसका विला भी हड़प लिया गया और बार्टर डील के मुताबिक प्रोजेक्ट में यूनिट नहीं दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया और इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा-2 ने की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सेक्टर-109 निवासी देवेंद्र पांडे (60) व नवीन कुमार (38) के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि देवेंद्र पांडे कंपनी का निदेशक है। उसने अपने साथी नवीन कुमार के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से शिकायतकर्ता को बार्टर डील के नाम पर गुमराह किया। 

इसके बाद उसकी संपत्ति अपने नाम करवा ली और बदले में प्रोजेक्ट में यूनिट देने का झांसा दिया। उन्होंने समझौते की शर्तों का उल्लंघन करते हुए शिकायतकर्ता के साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया। जबकि आरोपी नवीन इस बार्टर डील में ब्रोकर के रूप में काम कर रहा था, जिसके बदले उसे आठ लाख रुपये मिले थे।

जांच अधिकारी एसआई हरेंद्र ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान मामले से संबंधित पूछताछ की जाएगी। मामले में अन्य कोई व्यक्ति संलिप्त मिलता है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होगी।

[ad_2]
Gurgram News: बार्टर डील के नाम पर विला हड़पा, कंपनी निदेशक सहित दो आरोपी गिरफ्तार