[ad_1]
Last Updated:
Chandigarh Elante Mall: चंडीगढ़ के एलांते मॉल में प्रशासन ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया, जिससे प्रॉपर्टी कंसलटेंट और सुभाष समेत कई लोग नाराज हैं. कार्रवाई के खिलाफ विरोध जारी है.
चंडीगढ़. चंडीगढ़ के एलांते मॉल में बुलडोजर एक्शन देखने को मिला है. यहां पर मॉल परिसर में अवैध निर्माण पर प्रशासन ने पीला पंजा चलाय़ा है. रविवार को मॉल के सामने से लेकर पार्किंग तक के हिस्से में अवैध निर्माण तोड़ा गया. ऐसे में हम आपको बताते हैं वो दस वॉयलेशन जो एलांते मॉल प्रबंधन की तरफ से की गई थी.
चंडीगढ़ प्रशासन ने बताया कि एस्टेट ऑफिस की तरफ से इंडस्ट्रियल एरिया, फेज़–I में अवैध निर्माणों को हटाने के लिए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया.
प्रशासन ने बताया कि 8 अगस्त, 2025 को निरीक्षण (Physical Inspection) के दौरान परिसर में कई उल्लंघन पाए गए और यह निर्माण बिना अनुमति के किए गए थे. इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. प्रबंधन को सुनवाई का अवसर देने के बाद उपमंडल दंडाधिकारी (पूर्व) ने ध्वस्तीकरण आदेश पारित किए. ऐसे में 2 नवम्बर, 2025 अवैध निर्माण गिराया गया.
एलांते मॉल ने कहां कहां किया था अवैध निर्माण
- एलांते मॉल के बाहर लगभग 22,000 वर्ग फुट क्षेत्रफल के पार्किंग स्थान को हरियाली/लैंडस्केपिंग में परिवर्तित किया गया.
- हयात रीजेंसी के दाहिनी ओर लगभग 3,000 वर्ग फुट क्षेत्र में बिना स्वीकृति के अस्थायी शेड एवं बैठने की व्यवस्था सहित ओपन कैफे/रेस्तरां संचालित किया गया.
- बेसमेंट क्षेत्र में लगभग 3,000 वर्ग फुट में बिना स्वीकृति के स्टाफ मेस, वॉशरूम तथा डे केयर सेंटर जैसी गतिविधियाँ संचालित की गईं.
- रिटेल मॉल के दाहिनी ओर 500 वर्ग फुट क्षेत्र में भंडारण हेतु आयरन फ्रेम सपोर्ट के साथ आईआरसी फैब्रिक लगाया गया.
- होटल हयात रीजेंसी के पिछले हिस्से में अनीता डोंगरे दुकान के समीप 850 वर्ग फुट क्षेत्र में अस्वीकृत ऊँचाई और अस्थायी आयरन संरचना निर्मित की गई.
- वैलेट पार्किंग प्रवेश द्वार पर 550 वर्ग फुट क्षेत्र में टेन्साइल फैब्रिक का अस्थायी शेड लगाया गया.
- हयात रीजेंसी के आंतरिक नक्शे में परिवर्तन करते हुए पिछले हिस्से में अनीता डोंगरे नाम से दुकान/स्टोर बनाया गया (क्षेत्रफल: 1,800 वर्ग फुट).
- हयात रीजेंसी के पीछे पार्किंग क्षेत्र P21 का दुरुपयोग करते हुए 3,500 वर्ग फुट क्षेत्र में अस्थायी शेड एवं ईंट की दीवार बनाकर भंडारण हेतु प्रयोग किया गया.
- बिना पूर्व स्वीकृति के हैमलीज़ स्लाइड 3rd फ्लोर से 2nd फ्लोर तक लगाई गई (क्षेत्रफल: 40 वर्ग फुट).
- बेसमेंट-2 में 300 वर्ग फुट क्षेत्र में अस्थायी लकड़ी का भंडारण बनाया गया.
चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस ने यह साफ किया कि लीज़होल्ड या फ्रीहोल्ड संपत्तियों पर सभी निर्माण या संशोधन के लिए कानून के तहत ही निर्माण होना चाहिए. ऐसे में ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान सभी अवैध ढाँचों एवं अस्थायी संरचनाओं को हटाकर परिसर में स्वीकृत योजना के अनुरूप बहाल किया गया. चंडीगढ़ प्रशासन ने दोहराया कि शहर के विकास को बनाए रखने के लिए अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
प्रशासन के खिलाफ रोष
एलांते मॉल में प्रशासन का पीला पंजा चलने के बाद शहर के कई नामी प्रॉपर्टी कंसलटेंट और लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष है. चंडीगढ़ में करीब 30 साल से काम कर रहे प्रॉपर्टी कंसलटेंट और बीजेपी लीडर सुभाष ने कहा कि प्रशासन अब गुंडागर्दी पर उतर आया है. एलांते मॉल ही नहीं, बल्कि चंडीगढ़ के हर शोरूम हर जगह नोटिस दिया जा रहा है. एलांते मॉल में काफी ज्यादा नुकसान किया. हालांकि, उन्होंने वहां पर कुछ अतिक्रमण नहीं किया था, बल्कि ब्यूटीफिकेशन की हुई थी. हम इसका विरोध करते हैं अधिकारियों से हम इसको लेकर मीटिंग करेंगे.

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें
[ad_2]

