Bride Eloped: नई-नेवेली दुल्हन ने पति और सास के साथ किया कांड, फिर 2 युवकों के साथ हो गई फुर्र, पड़ोसियों की फटी रह गई आंखें Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Fatehabad Bride News: हरियाणा के फतेहाबाद में एक नई दुल्हन ने घरवालों को बेहोश कर दिया और फिर दो युवकों के साथ भाग गई. घटना की सीसीवीटी फुटेज भी सामने आई है.

हरियाणा के फतेहाबाद में हैरान करने वाला मामला. (तस्वीर-Chat-GPT)

फतेहाबाद. हरियाणा के फतेहाबाद जिले के जाखल थाना क्षेत्र के गांव चूहड़पुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. शादी के महज डेढ़ महीने बाद एक महिला ने अपने पति और सास को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और दो अज्ञात युवकों के साथ फरार हो गई. यह वारदात बुधवार रात की है.

जानकारी के अनुसार, गांव चूहड़पुर निवासी गुरप्यार सिंह की शादी लगभग डेढ़ माह पहले रतिया क्षेत्र की एक युवती से हुई थी. बुधवार रात को गुरप्यार, उसकी पत्नी और मां निर्मला घर में मौजूद थे. रात के खाने में पत्नी ने पति और सास को नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे दोनों बेहोश हो गए.

गुरुवार सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ. करीब 8 बजे उन्होंने आवाज दी लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. स्थिति संदिग्ध लगने पर एक पड़ोसी दीवार फांदकर घर में घुसा तो मां-बेटा बेसुध हालत में पड़े मिले. तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची.

पुलिस और ग्रामीणों की मदद से गुरप्यार सिंह और उनकी मां को जाखल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर धर्मेंद्र की देखरेख में दोनों का इलाज शुरू हुआ. डॉक्टर ने बताया कि दोनों को अचेत अवस्था में लाया गया था और उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

दो युवक के संग भाई गई महिला

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि गुरप्यार की पत्नी बैग लेकर दो युवकों के साथ जाती हुई नजर आई. पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है और मामला संदिग्ध परिस्थितियों में दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोग महिला की नीयत व शादी के पीछे की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं.

authorimg

Vinod Kumar Katwal

13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from …और पढ़ें

13 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesar and Amar Ujala . Currently, handling Haryana and Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from … और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeharyana

नई-नेवेली दुल्हन ने पति और सास के साथ किया कांड, फिर 2 युवकों संग हो गई फुर्र

[ad_2]