Ambala News: 152-डी हाईवे पर ट्रक ड्राइवर को बंधक बनाकर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला Latest Haryana News

[ad_1]

अंबाला सिटी। 152-डी हाईवे पर दो कार में सवार 4 बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर पर डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद निवासी गुरमीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक का पीछा करते आ रहे आरोपियों ने ड्राइवर को जबरन रुकवाकर बेरहमी से पीटा की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बलदेव नगर थाना पुलिस ने गुरमीत की तहरीर पर विराज, जीवनप्रीत, चिराग व अनमोल पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सद्दोपुर के पास गाड़ी रुकवाकर की मारपीट

पीड़ित ट्रक चालक कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को वह पटियाला से बलदेवनगर की ओर आ रहा था। जैसे ही वह 152-डी हाईवे पर सद्दोपुर के पास पहुंचा तो ब्रेजा व ऑल्टो कार में सवार 3-4 युवकों ने उसकी गाड़ी को रोक लिया। बदमाशों ने उसे नीचे उतारकर मारना शुरू कर दिया। आरोपी बोल रहे थे कि तुमने उनकी गाड़ी को टक्कर रही है।

घायल गुरमीत ने बताया कि मुख्य आरोपी विराज ने अपने हाथ में ली किसी नुकीली चीज से उसकी कमर के पीछे वार किया, इसके साथ ही अन्य आरोपी जीवनप्रीत, मटहेड़ी शेखां निवासी चिराग, सुल्लर गांव निवासी अनमोल ने डंडों से सिर व टांगों पर वार किए। राहगीरों ने उपचार के लिए अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया था। उधर, पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि पूरी घटना की पुष्टि की जा सके।

[ad_2]

Source link