Ambala News: हिंदू बेटियों की सुरक्षा को लेकर बजरंग दल का रोष प्रदर्शन Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

Updated Sat, 18 Apr 2026 01:26 AM IST


विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए। संस्था



अंबाला सिटी। लव जिहाद, लैंड जिहाद की मानसिकता के विरुद्ध शुक्रवार को बजरंग दल ने पॉलिटेक्निक चौक पर रोष प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर हिंदू बेटियों की सुरक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद की। विहिप के जिला अध्यक्ष दिनेश कांत जिंदल ने नासिक की एक निजी कंपनी में हिंदू युवतियों के साथ हुए शोषण की घटना का जिक्र करते हुए रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गिरोह बनाकर हिंदू बेटियों को गोमांस खाने और नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है, वह असहनीय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने देशभर में ग्रूमिंग गैंग्स के विरुद्ध ठोस कानून और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की, तो हिंदू समाज अपनी बेटियों की रक्षा के लिए स्वयं कदम उठाने को मजबूर होगा। इस अवसर पर जिला संयोजक धर्म वर्मा, विनोद गोयल, अशोक कक्कड़, विजय नारंग आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


[ad_2]

Source link