[ad_1]
{“_id”:”69e3e4a99b14190b3e081d8c”,”slug”:”vaidehi-showcases-talent-in-kathak-wins-second-prize-at-the-state-level-ambala-news-c-36-1-amb1001-161831-2026-04-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: कथक में वैदेही ने दिखाई प्रतिभा, राज्य स्तर पर जीता दूसरा पुरस्कार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अंबाला। हरियाणा के रेवाड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय बाल महोत्सव में वैदेही ने अपनी कला का लोहा मनवाया है। वैदेही ने कथक नृत्य की श्रेणी में शानदार प्रस्तुति देते हुए प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल कर अंबाला जिले का मान बढ़ाया है। वैदेही वर्तमान में चंडीगढ़ स्थित रीतिका परफॉर्मिंग आर्ट सोसाइटी में डॉ. अमित गंगानी के सान्निध्य में नृत्य की बारीकियां सीख रही हैं। उनकी इस प्रस्तुति में गुरु अभिषेक गंगानी ने गायन व हारमोनियम पर संगत देकर चार चांद लगाए। डॉ. अमित गंगानी ने वैदेही की सफलता को उनकी कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया। प्रतियोगिता में राज्य भर के दिग्गज प्रतिभागियों के बीच वैदेही के सधे हुए कदमों और मुद्राओं ने निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। इस बड़ी जीत से वैदेही के परिवार और कला जगत में खुशी की लहर है।
[ad_2]
Source link



