Ambala News: सिलिंडर का वजन 2 किलो कम, पुलिस को सौंपी शिकायत Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

Updated Sat, 25 Oct 2025 12:10 AM IST


अंबाला छावनी के महेशगन में बाइक पर सिलेंडर लाने वाला कर्मचारी। संवाद
– फोटो : katra news



संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

अंबाला। गैस सिलिंडर का वजन दो किलो कम मिलने पर छावनी निवासी क्षितिज दत्ता सहित ओंकार सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। इसके अलावा उन्होंने अंबाला के उपायुक्त व संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी कार्यवाही करने के लिए पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति बाइक पर गैस सिलिंडर देने के लिए महेशनगर स्थित एक घर में आया। जब उससे सिलिंडर का वजन करवाया गया तो उसके पास रखी मशीन में गैस सिलिंडर का वजन 29 किलो 500 ग्राम आया और जब इस गैस सिलिंडर को शक के आधार पर नजदीक ही एक कबाड़ी की दुकान पर जाकर तोला गया तो यहां गैस सिलिंडर का वजन दो किलो कम यानी 27 किलो 350 ग्राम आया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अंबाला छावनी में सिलिंडरों से गैस चोरी करने का काम धड़ल्ले से चल रहा है। कुछ दिन पहले भी ऐसे एक मामले में एजेंसी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन अब फिर से यह काम शुरू हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि ऐसे गैस एजेंसी संचालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी ताकि सिलिंडरों से गैस चोरी करने की शिकायतों पर विराम लग पाए।

अंबाला छावनी के महेशगन में बाइक पर सिलेंडर लाने वाला कर्मचारी। संवाद

अंबाला छावनी के महेशगन में बाइक पर सिलेंडर लाने वाला कर्मचारी। संवाद– फोटो : katra news

[ad_2]

Source link