[ad_1]
{“_id”:”69b07125d0f15a7f570c845a”,”slug”:”time-spent-with-the-elderly-ambala-news-c-36-1-amb1001-159481-2026-03-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: बुजुर्गों के साथ बिताया समय”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अंबाला सिटी। श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज, पंजोखरा साहिब के स्वयंसेवकों ने जीवनधारा वृद्धाश्रम का दौरा किया। यह दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना तथा यूथ रेड क्रॉस के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनके साथ अपने विचार साझा किए। इस दौरान एनएसएस अधिकार प्रो. सिमरनजीत कौर और यूथ रेडक्रॉस समन्वयक प्रो. रमनदीप सिंह के साथ स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान यूथ रेड क्रॉस के कार्यक्रम अधिकारी मनोज सैनी ने भी स्वयंसेवकों के साथ अपने विचार साझा किए। बुजुर्गों ने स्वयंसेवकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुखदेव ने सभी स्वयंसेवकों को इस दौरे के लिए प्रोत्साहित किया। संवाद
[ad_2]
Source link




