[ad_1]
मुलाना। विदेश भेजने के सपने दिखाकर एक युवक से 14.50 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने पिछले 6 साल से पीड़ित का पासपोर्ट भी अपने पास रखा लिया। पीड़ित ने जब पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने पहले चेक थमाया जो बाद में बाउंस हो गया।
अब आरोपी युवक को जान से मारने की धमकी दे रहा है। मुलाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सोहाना निवासी हरि ओम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विदेश में काम करना चाहता था।
वर्ष 2020 में उसके रिश्तेदार जयदीप ने उसे पटियाला स्थित इमिग्रेशन कंपनी के मालिक जतिन मलिक से मिलवाया। जतिन ने उसे कनाडा का पीआर दिलवाने का झांसा दिया। इसके एवज में 15 लाख रुपये का खर्च बताया। हरि ओम ने भरोसा करते हुए जतिन के खाते में किस्तों में 14.50 लाख रुपये जमा करवा दिए और अपना पासपोर्ट भी उसे सौंप दिया।
[ad_2]
Source link




