Ambala News: बाइक को टक्कर मारने के बाद मां-बेटे को घसीटता ले गया कार चालक Latest Haryana News

[ad_1]




अंबाला सिटी। बलदेव नगर क्षेत्र स्थित जेल पुल के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मां-बेटे को दूर तक सड़क पर घसीटता हुआ ले गया था। हादसे में कैंट के रेलवे कॉलोनी निवासी कमलेश (43) व रजत गंभीर रूप से घायल हो गए । यह हादसा 4 फरवरी को हुआ था। पुलिस ने महिला कमलेश के स्वस्थ होने के बाद कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घायल महिला ने बताया कि 4 फरवरी को दोपहर 2 बजे वह अपने बेटे रजत कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर बलदेव नगर से अपने घर कैंट लौट रही थी। हादसे में वह गंभीर से घायल से घायल हो गई थी। कुरुक्षेत्र के सोनी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां 11 फरवरी तक उपचाराधीन रहीं। हादसे में दाहिने पैर के घुटने में फ्रेक्चर है। संवाद

Trending Videos

[ad_2]

Source link