in

प्रदेश के बड़े गांवों में शहरों की तर्ज पर कॉलोनियां काटी जाएंगी: कृष्ण लाल पंवार Latest Haryana News

प्रदेश के बड़े गांवों में शहरों की तर्ज पर कॉलोनियां काटी जाएंगी: कृष्ण लाल पंवार Latest Haryana News

[ad_1]


लघु सचिवालय परिसर में पुलिस  अधिकारियों को सम्मानित करते मंत्री कृष्ण लाल पंवार। 

भिवानी। प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश के बड़े गांवों में शहरों की तर्ज पर कॉलोनियां काटी जाएंगी। गांवों में शहरों की तर्ज पर सभी सुविधाएं देकर ग्रामीण विकास कराया जाएगा। प्रदेश के गरीब परिवारों को निशुल्क रिहायशी प्लाॅट दिए जाएंगे। पांच लाख गरीब परिवारों को मकान दिए जाएंगे।

Trending Videos

बुधवार को लघु सचिवालय परिसर में आयोजित जिलास्तरीय सुशासन दिवस पर प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया। गुरुग्राम से मुख्यमंत्री नायब सिंह का वीसी के माध्यम से लाइव संदेश दिखाया गया। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि प्रदेश में प्रथम चरण में हरियाणा के एक हजार गांवों में ई-लाइब्रेरी स्थापित करने, एक हजार गांवों में महिलाओं के मनोरंजन के लिए महिला सांस्कृतिक केंद्र खोलने और एक हजार गांव की फिरनी को पक्का कर लाइटें लगवाई जाएंगी। प्रदेश के 19 हजार में से छह हजार तालाबों का सुंदरीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों की दूसरे प्रदेश भी अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने पोखरण में परमाणु परीक्षण करके भारत को विश्व में मजबूत किया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में पंचायतीराज संस्थाओं तथा स्थानीय निकायों में महिलाओं और पिछड़ी जातियों को आरक्षण दिया गया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व उनके स्वावलंबन के लिए प्रयासरत हैं। इस अवसर पर भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा विधायक कपूर सिंह बाल्मीकि, एडीसी हर्षित कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष मुकेश गौड़, सदस्यता अभियान के संयोजक शंकर धुपड, सीईओ जिला परिषद अजय चोपड़ा, एसडीएम महेश कुमार, सीटीएम विपिन कुमार, डीएसपी आर्यन चौधरी, सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य, डीएफओ डॉ. राजेश वत्स, डीएफओ सिंकदर सांगवान आदि मौजूद रहे।

जिलास्तर पर प्रदान किए तीन पुरस्कार

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मंत्री पंवार ने जिलास्तर पर तीन पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने जिला प्रशासन की तरफ से पीओआइसीडीएस को प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार पुलिस साइबर क्राइम टीम और सिंचाई विभाग की टीम को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया। पंवार ने कहा कि यह पुरस्कार अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को निष्ठा व लग्न से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

[ad_2]
प्रदेश के बड़े गांवों में शहरों की तर्ज पर कॉलोनियां काटी जाएंगी: कृष्ण लाल पंवार

Bhiwani News: नैनीताल में बस छोड़ उतर गए थे 16 श्रद्धालु Latest Haryana News

Bhiwani News: नैनीताल में बस छोड़ उतर गए थे 16 श्रद्धालु Latest Haryana News

गांव रवां में गिरे पहाड़ के मामले में होगी उचित कार्रवाई :  मंत्री राव नरबीर सिंह  Latest Haryana News

गांव रवां में गिरे पहाड़ के मामले में होगी उचित कार्रवाई : मंत्री राव नरबीर सिंह Latest Haryana News