{“_id”:”675dd1cc2f8d28d5bd0258f4″,”slug”:”unveiling-of-the-statue-hisar-news-c-21-hsr1020-524821-2024-12-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Hisar News: अग्र विभूति स्मारक में पूर्व सांसद रामदास अग्रवाल और बंसीधर गुप्ता की प्रतिमा का हुआ अनावरण”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अग्रोहा शक्ति पीठ में जलाभिषेक करते लोग।
अग्रोहा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन व अग्रसेन फाउंडेशन की ओर से शनिवार को अग्र विभूति स्मारक में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के संस्थापक रहे स्व. रामदास अग्रवाल व स्वतंत्रता सेनानी स्व. बंसीधर गुप्ता की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के कर कमल द्वारा संपन्न हुआ।
Trending Videos
ओडिशा के पूर्व राज्यपाल व प्रोफेसर गणेश लाल ने कहा महाराजा अग्रसेन के 18 सिद्धांतों को पूरे देश ही नहीं विदेश में भी पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित करें। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अपने उद्बोधन में कहा की हरियाणा सरकार जल्द ही महाराजा अग्रसेन की जीवनी पर एक नाटक बनाने जा रही है और हिसार में महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जल्द ही उड़ान भरेगा। अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता विपिन गोयल ने बताया कि चक्कर में रखे पड़े 18 कुंडीय महायज्ञ में चौथे दिन अग्रोहा शक्ति पीठ पर आचार्य पुरुषोत्तम शास्त्री और उनकी टीम द्वारा सर्वप्रथम गणपति पूजन किया गया। 108 कलश में लगभग 300 प्रकार की औषधियां ,पंचामृत, दूध, दही, घी ,अनेक फलों के रस से महालक्ष्मी का अभिषेक प्रारंभ किया गया। मुख्य यजमान के रूप में अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने सह पत्नी पूजा अर्चना की, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्रकाश गर्ग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश चंद गोयल, नरेश बंसल तरावड़ी सहित यजमान उपस्थित थे।
[ad_2]
Hisar News: अग्र विभूति स्मारक में पूर्व सांसद रामदास अग्रवाल और बंसीधर गुप्ता की प्रतिमा का हुआ अनावरण