जींद। हर घर संविधान अभियान के तहत रोहतक में आयोजित सम्मान समारोह में बूढ़ा खेड़ा लाठर निवासी अभिषेक को डॉ. भीमराव आंबेडकर रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान सामाजिक सरोकारों और संवैधानिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। यह पुरस्कार उन्हें बामसेफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश द्रविड़, प्रख्यात समाजसेवी बगीचा सिंह और पीपीआईडी के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कटारिया की ओर से प्रदान किया गया। किसान छात्र एकता संगठन में सक्रिय अभिषेक लगातार शिक्षा, सामाजिक न्याय और युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्षरत हैं।