[ad_1]
Last Updated:
हरियाणा के गुरुग्राम में सुशांत लोक 1 में गलेरिया रोड पर खुले गड्ढे में कार गिरकर पलट गई. इस हादसे में महिला प्रोफेसर बाल-बाल बची. घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है. घटना शनिवार को पेश आई थी. महिला को हल्की चोटें आई हैं. फिलहाल, सड़क पर गड्डा खोदने को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
गुरुग्राम के गलेरिया रोड पर बीच सड़क खोदे गए गहरे गड्ढे में कार जा गिरी.
गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में पॉश इलाके की सड़कें भी चालकों के लिए सेफ नहीं है. शहर के पॉश इलाके सुशांत लोक-1 में सड़क के गड्ढे की वजह से महिला प्रोफेसर की जान पर बन आई. महिला की कार बीच सड़क खोदे गड्ढे में गिरकर पलट गई. अब इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है.
जानकारी के अनुसार, गलेरिया रोड पर बीच सड़क खोदे गए गहरे गड्ढे में कार जा गिरी. राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला प्रोफेसर को सुरक्षित निकाला.
सुशांत लोक-1 की रिजवुड एस्टेट निवासी महिला प्रोफेसर सेक्टर-55 स्थित सुशांत यूनिवर्सिटी में एचओडी हैं और यूनिवर्सिटी से घर लौटते वक्त हादसा उनके साथ पेश आय़ा. बताया जा रहा है कि कई महीनों से गड्ढा खुला पड़ा था. गढ्ढे के पास कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया था. प्रोफेसर ने पुलिस, GMDA और नगर निगम को शिकायत देने की बात कही है.
#गुरुग्राम में विकास के गढ्ढे में गिरी महिला प्रोफेसर की कार…बाल बाल बची जानविकास कार्य के लिए महीनों पहले खोदे गए गढ्ढे पर कोई चेतावनी बोर्ड नहीं था
[ad_2]



