[ad_1]
Last Updated:
हरियाणा के रोहतक में जेठ ने बहू को ऐसी मौत दी कि हर कोई सुनकर कांप उठा. रिठाल गांव में जेठ जसबीर ने बहू प्रवेश की दराट से हत्या कर दी. वह बहू के लेडीज संगीत में डांस करने पर खफा था. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. हत्या और साजिश में ससुराल पक्ष पर एफआईआर दर्ज की गई है. परिवार की दो बहुओं की पहले संदिग्ध मौत हो चुकी है.
हरियाणा के रोहतक में एक जेठ ने अपनी बहू का कत्ल कर दिया.
रोहतक. हरियाणा के रोहतक में एक जेठ ने अपनी बहू का कत्ल कर दिया. महिला पड़ोस में शादी में शिरकत करने गई थी और फिर वहां डांस वगैरह करने पर खफा आरोपी जेठ ने छोटे भाई की पत्नी को दराट से काट दिया. फिलहाल, आरोपी फरार है.
जानकारी के अनुसार, रोहतक के रिठाल गांव में रविवार रात को यह घटना पेश आई है. रात 10 बजे छोटे भाई की पत्नी प्रवेश (39) की जेठ जसबीर (50) ने हत्या क दी. आरोपी ने दरात से नौ वार किए. सदर थाने में आरोपी जेठ जसबीर के खिलाफ हत्या, पति सुखबीर, ससुर रणधीर और सास के खिलाफ साजिश में शामिल होने के शक में एफआईआर दर्ज की गई है.
गद्दी खेड़ी गांव के शख्स ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन प्रवेश की 15 साल पहले रिठाल के सुखबीर उर्फ बबलू से शादी हुई थी. उनके तीन बच्चे हैं. इसमें दो बेटियां हैं. शिकायत में कहा गया कि रविवार रात 10 बजे भांजे हितेश का फोन आया और मां के घायल होने की सूचना दी थी.
वह बहन को लहूलुहान हाल में घर पीजीआई ले गए और वहां उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि घटना के दौरान महिला का पति मां के इलाज के लिए गया था. फिलहाल, आरोपी जेठ की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं.आरोपी पर 23 साल पहले अपनी पत्नी की हत्या के आरोप भी लगे थे और फिर बाद में कोर्ट से बरी हो गया था.
बताया जा रहा है कि आरोपी जेठ ने महिला पर बेहरमी से वार किए और इससे हाथ, पैर, सीने, पेट, चेहरे और सिर में चोट के निशान मिले. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला को आस-पड़ोस में जाने पर रोक-टोक करता था.
पहले भी दो बहूओं की मौत
गौर रहे कि बुजुर्ग रणधीर के दो बेटे हैं. बड़ा बेटा जसबीर और छोटा बेटा सुखबीर है. जसबीर की पत्नी की जलने से तो सुखबीर की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी. जसबीर की दोबारा शादी नहीं हुई और सुखबीर की 15 साल पहले गद्दी खेड़ी की महिला प्रवेश से दूसरी शादी हुई थी. मौके पर पहुंचे डीएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि एफईआर दर्ज कर ली गई है औऱ आरोपी की तलाश की जा रही है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]



