Mahendragarh-Narnaul News: राधा-रानी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु haryanacircle.com

[ad_1]


फोटो नंबर-18प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर झूमती महिलाएं। स्रोत: संस्थाअ



नारनौल। प्रभात फेरी संगठन ने रविवार को राधा नाम संकीर्तन यात्रा बावड़ीपुर और सैनी धर्मशाला सलामपुरा में भक्ति भाव के साथ निकाली। सुबह के समय आयोजित इन प्रभात फेरियों का शुभारंभ मुख्य यजमान दिनेश जांगिड़ व रजन सैनी परिवार ने पवित्र ज्योति प्रज्वलित कर किया। ठाकुर जी की आरती व चंदन तिलक के बाद भक्तजन ढोल-मृदंग की धुन पर राधे-राधे का संकीर्तन करते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरे। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग भक्ति में लीन नजर आए। संवाद


[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: राधा-रानी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु