[ad_1]
Last Updated:
हरियाणा के रेवाड़ी में अखिलेश यादव ने भांजी डॉ. श्वेता की शादी में शिरकत की. मीडिया से बातचीत में भाजपा को असली महिला विरोधी बताया और संगठन में महिला अध्यक्ष न होने की आलोचना की. सपा के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की चचेरी बहन की शादी यहां पर हुई थी और उनकी ती पोती की अब शादी में शिरकत करने के लिए पूर्व सीएम आए थे.
अखिलेश के पिता स्व. मुलायम सिंह यादव की चचेरे बहन कुसुमलता की रेवाड़ी में शादी हुई थी.
रेवाड़ी. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार शाम को रेवाड़ी पहुँचे और यहां पर अपनी भांजी की शादी में शिरकत की.
दरअसल. अखिलेश के पिता स्व. मुलायम सिंह यादव की चचेरे बहन कुसुमलता की रेवाड़ी में शादी हुई थी. अब कुसुमलता की नातिन डॉ. श्वेता की शादी है. जो कि वह विराट अस्पताल में डॉक्टर हैं. उनके मंगेतर डॉ. ऋषभ भी रेवाड़ी के ही रहने वाले हैं.
मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा. शादी समारोह के बाद अखिलेश यादव पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव के निवास स्थान पर भी पहुँचे. जहां उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से उनका पुराना रिश्ता है, लेकिन वो आए नहीं, अब जो प्यार मिला है, उससे देखकर अब बार बार आना होगा. वो अपने रिश्ते को निभाएंगे. गौर रहे कि कैप्टन अजय सिंह यादव लालू यादव के समधी भी हैं. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि असली महिला विरोधी भाजपा है और भाजपा ने कभी महिलाओं को अपने संगठन में अध्यक्ष नहीं बनाया. नारी का नारा बनाकर भाजपा केवल वोट लेना चाहते थी.
गौर रहे कि रेवाड़ी के ओल्ड राव पैलेस में डॉ. श्वेता यादव और डॉ. ऋषभ यादव की शादी हुई. यह एक अरेंज मैरिज है, जिसमें दोनों परिवार लंबे समय से एक-दूसरे को जानते-पहचानते हैं.
ओल्ड राव पैलेस में डॉ. श्वेता यादव और डॉ. ऋषभ यादव की शादी हुई.
पति चलाते हैं निजी अस्पताल
डॉ. श्वेता यादव रेवाड़ी के बूढ़पुर गांव के सुखबीर सिंह यादव की बेटी हैं. श्वेता ने रेवाड़ी से स्कूली पढ़ाई की. फिर गाजियाबाद से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की. श्वेता के भाई डॉ. विराटवीर बाल रोग विशेषज्ञ हैं और 2017 से रेवाड़ी में विराट अस्पताल चला रहे हैं. अखिलेश यादव की भांजी डॉ. श्वेता के दूल्हे डॉ. ऋषभ यादव रेवाड़ी के झाल गांव से हैं. उनके ससुर राजबीर यादव कृष्णा एजुकेशन सोसाइटी के नाम से स्कूल और कॉलेज चलाते हैंय ऋषभ की स्कूलिंग कोसली में हुई थी और फिर उन्होंने बरेली से डॉक्टरी की पढ़ाई की. गौर रहे कि मुलायम सिंह यादव 2017 में अस्पताल के उद्घाटल के सिलसिले में यहां आए थे.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]


