[ad_1]
Assembly Election 2026 Live: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब तीन दिन का समय बचा है. 23 को पहले चरण में बंगाल में मतदान होना है. वहीं दूसरे चरण में 29 को वोट डाले जाएंगे. तमिलनाडु में भी सभी विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 23 को मतदान होगा. 4 मई को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के नतीजे आएंगे.
भवानीपुर से सीएम ममता बनर्जी चुनाव हारेंगी- गौरव वल्लभ
भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दावा किया कि भवानीपुर से सीएम ममता बनर्जी चुनाव हारेंगी और पूरे बंगाल में भाजपा का सुशासन वाला कमल खिलने वाला है. नई दिल्ली में भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में सीएम ममता बनर्जी और टीएमसी ने ‘मां, माटी और मानुष’ के साथ विश्वासघात किया है. बंगाल में सिर्फ जंगलराज और अराजकता वाली सरकार सत्ता में रही. जब भी महिलाओं पर यौन उत्पीड़न हुआ, तब ममता बनर्जी की सरकार ने आरोपियों को बचाने की कोशिश की. 4 मई को बंगाल से टीएमसी की विदाई तय है। अब बंगाल में सुशासन वाली भाजपा सरकार बनने जा रही है.
बंगाल के लोगों ने मन बना लिया है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘डबल इंजन’ सरकार बनेगी- BJP
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गुलाम अली खटाना ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दावा किया है कि बंगाल में जनता ने ‘डबल इंजन’ सरकार बनाने का फैसला कर लिया है. नई दिल्ली में भाजपा सांसद ने पीएम मोदी की रैली में दिए बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने इस रैली में टीएमसी के भ्रष्ट लोगों और माफियाओं को चेतावनी दी है कि 29 अप्रैल से पहले पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दें, वरना चार मई के बाद किसी को बख्शा नहीं जाएगा. खटाना ने कहा कि बंगाल के लोगों ने मन बना लिया है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में ‘डबल इंजन’ सरकार बनाना है.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू का तमिलनाडु में प्रचार अभियान
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू सोमवार से तमिलनाडु में दो दिवसीय चुनाव प्रचार दौरे पर रहेंगे. उनका यह दौरा राज्य विधानसभा चुनावों से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सघन जनसंपर्क अभियान के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है. इस यात्रा का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में जोश भरना, मतदाताओं से जुड़ाव मजबूत करना और राज्य के प्रमुख क्षेत्रों में गठबंधन के विकासोन्मुखी दृष्टिकोण को सुदृढ़ करना है. आंध्र प्रदेश सरकार के एक सूत्र ने रविवार को बताया, ‘नायडू सोमवार से तमिलनाडु में दो दिवसीय चुनाव प्रचार दौरे की शुरुआत करेंगे, क्योंकि राजग राज्य चुनावों से पहले अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर रहा है.’
[ad_2]
Live: ’29 से पहले सरेंडर करो, वरना जेल तय! ‘बंगाल में हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा वार



