Jind News: नौ लाख की चार भैंस चोरी करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

Updated Sun, 19 Apr 2026 12:39 AM IST


18जेएनडी09-पुलिस गिरफ्त में भैंस चोरी करने का आरोपी। स्रोत पुलिस



जींद। एवीटी स्टॉफ ने नौ लाख की चार भैंस चोरी करने के मामले में मुख्य आरोपी उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव चोतरा निवासी सारिक को गिरफ्तार किया है।


जुलाना निवासी अजय ने एफआईआर में बताया था कि जैजैवंती गांव में उसकी डेयरी है। 30 जनवरी रात को डेयरी से तीन-चार युवकों ने ताला तोड़कर करीब नौ लाख की चार भैंस चोरी कर ली। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब पुलिस ने आरोपी सारिक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।

[ad_2]