[ad_1]
IPL में आज बिहार के समस्तीपुर के दो खिलाड़ी आमने-सामने होंगे। ताजपुर के वैभव सूर्यवंशी और रोसड़ा के अनुकूल रॉय आज एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मैच खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोपहर 03:30 बजे से मैच शुरू होगा। एक तरफ जहां राजस्थान रॉयल्स (RR) इस सीजन की मजबूत टीमों में से एक रही है, जबकि दूसरी ओर KKR अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही है। वैभव ऑरेंज कैप की रेस में 84 रन पीछे वैभव सूर्यवंशी ने IPL में अबतक शानदार प्रदर्शन किया है। वह इस सीजन में RR के टॉप बैटर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 200 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 263.15 का रहा है। वैभव ने IPL में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप भी अपने नाम किया था। मगर अभी ये कैप SRH के हैनरिक क्लासेन के पास है, जिन्होंने इस सीजन में अब तक 283 रन बनाए हैं।वैभव को ऑरेंज कैप की रेस में नंबर-1 बनने के लिए 84 रन चाहिए। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में उनका बल्ला नहीं चल सका था। IPL में डेब्यू कर रहे प्रफुल हींगे ने वैभव को 0 पर आउट कर दिया। गोल्डन डक पर आउट होने के बाद वैभव सूर्यवंशी निराश नजर आए थे। 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, कोहली ने दिया ऑटोग्राफ RCB के खिलाफ मैच में वैभव ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और सिक्स लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 26 गेंद में 78 रन बनाए थे, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उन्होंने भुवनेश्ववर कुमार की बॉल पर दो चौके लगाए। वैभव ने जोश हेजलवुड के बॉल पर चौके की हैट्रिक लगाई है और उसके बाद छक्का जड़ा था। वैभव सूर्यवंशी को विराट कोहली ने कैच आउट किया था। हालांकि, मैच के बाद कोहली ने वैभव को ऑटोग्राफ दिया। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की कैप पर ऑटोग्राफ देते हुए लिखा, ‘डियर वैभव, वेल डन।’ बुमराह की पहली गेंद पर जड़ा था छक्का वहीं, MI के खिलाफ मैच में वैभव ने दुनिया के शीर्ष गेंदबाज़ों में शुमार जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था। उन्होंने बुमराह के ओवर में 2 सिक्स लगाए थे। पहली ही गेंद पर उन्होंने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से शानदार सिक्स लगाया था। इसके बाद शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलते हुए डीप स्क्वेयर लेग के पार सिक्स लगा दिया। इसके अलावा उन्होंने शार्दुल ठाकुर और ट्रेंट बोल्ट के पहले बॉल पर भी छक्का मारा था। वैभव सूर्यवंशी ने 14 बॉल पर 39 रन बनाया था। वैभव की पारी में 5 छक्के और 1 चौके शामिल हैं। अपनी पहली जीत दर्ज करने उतरेगी केकेआर IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का बेहद खराब प्रदर्शन जारी है। कोलकाता अब तक 6 मैच खेलकर पांच हार चुकी है और एक मैच ड्रॉ रहा है। टीम अपनी पहली जीत को तरस रही है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है, हालांकि मथीशा पथिराना के जुड़ने से टीम को राहत मिली है।
[ad_2]
IPL में आज KKR-RR भिड़ेंगे, वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें: पिछले मैच में बिना खाता खोले हुए आउट, अपनी पहली जीत दर्ज करने उतरेगी कोलकाता – Patna News



