SRH के खिलाफ जीता हुआ मैच हारी चेन्नई, कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने किसे ठहराया जिम्मेदार? Today Sports News

[ad_1]

CSK Captain Ruturaj Gaikwad Statement: बीते शनिवार (18 अप्रैल) शाम को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबला खेला गया. मैच में हैदराबाद ने 10 रन से जीत हासिल कर सीजन में तीसरी जीत अपने नाम की. दूसरी तरफ चेन्नई ने हार का चौका लगाया. मुकाबले में एक वक्त ऐसा आ गया था कि जब रन चेज के लिए मैदान पर मौजूद चेन्नई की टीम जीत के करीब पहुंच गई थी, लेकिन फिर भी टीम को अंत में हार का सामना करना पड़ा. सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने भी इस बात को माना कि टीम जीत के करीब पहुंच कर हार गई. 

क्या बोले रुतुराज गायकवाड़?

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में रुतुराज गायकवाड़ ने कहा, “(195 रन चेज करने की इच्छा थी?) बिल्कुल. मुझे लगता है कि पावरप्ले में गेंदबाजी के लिहाज से हम 220 या 230 रन बनने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन 30 रन कम करना एक शानदार गेंदबाजी प्रयास था और इस तरह के मैदान पर, इस तरह की पिच पर, मैं किसी भी दिन 200 से कम का लक्ष्य स्वीकार कर लेता.”

गायकवाड़ ने आगे कहा, “10 ओवर में सिर्फ 80 रनों की दरकार थी और वहां से मैंने सोचा कि कुछ पार्टनरशिप करने की बात है और फिर यह तय करना था कि विरोधी टीम मैच में न रहे और दबाव में भी आए. लेकिन उसके बाद कुछ ओवरों ने मोमेंट बदल दिया. हमने 10 ओवर के बाद अगले 2 ओवरों में सिर्फ 4 रन बनाए. मुझे लगता है कि इससे उन्हें बहुत मदद मिली होगी. हमे पता था कि आखिरी के ओवरों में 12 या 13 रन बनाना मुश्किल होगा. उन्होंने अंत में अच्छी गेंदबाजी की. उन्हें क्रेडिट जाता है.”

पिछले कुछ मैचों में क्या अच्छा हुआ?

गायकवाड़ ने कहा, “मुझे लगता है कि पिछले लगातार तीन मैचों से बॉलिंग यूनिट अच्छा काम कर रही है. आज भी पावरप्ले के बाद अच्छा किया. पावरप्ले में भी मुझे लगा कि अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. हमने एक भी ढीली गेंद नहीं फेंकी, बस बेहतरीन क्रिकेट खेला. इसके लिए उन्हें सलाम. लेकिन उसके बाद भी, जब हमें लय मिल गई, तो मुझे लगता है कि हमने उसका भरपूर फायदा उठाया और सभी ने अपना योगदान दिया… जेमी (ओवरटन), गुरजपनीत (सिंह), नूर (अहमद) और अंत में अंशुल (कंबोज) ने भी शानदार प्रदर्शन किया.”

 

यह भी पढे़ं: SRH vs CSK Highlights: रोमांचक मैच में हैदराबाद ने मारी बाजी, जीता हुआ मैच हारी चेन्नई; अंतिम लम्हों में पलटा मुकाबला

[ad_2]
SRH के खिलाफ जीता हुआ मैच हारी चेन्नई, कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने किसे ठहराया जिम्मेदार?