पिता के शव को लेकर भिड़े भाई-बहन: ‘बेवजह जिद कर रही वो, ये हक बेटों का’; मीनाक्षी बोली-क्लेम हड़पना चाहते हैं Latest Haryana News

[ad_1]


पिता के शव को लेकर भाई और बहन भिड़ गए
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रोहतक में पीजीआई के डेड हाउस के बाहर शनिवार दोपहर अंतिम संस्कार के लिए पिता प्रेम सिंह का शव लेने के लिए भाई-बहन आपस में भिड़ गए। बहन मीनाक्षी का आरोप है कि पिता की मौत का मुआवजा लेने के लिए भाई शव लेना चाहता है।


भाई अमर सिंह का कहना है कि पिता का अंतिम संस्कार करने का हक बेटों का होता है। पुलिस ने दोनों पक्षों की सहमति के बाद शव मीनाक्षी को सौंप दिया। जीआरपी टोहाना के एएसआई सतीश ने बताया कि कैथल निवासी प्रेम सिंह (65) शुक्रवार को टोहाना रेलवे स्टेशन पर गए थे। 

यहां ट्रेन में चढ़ते समय गिर गए और गाड़ी के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। टोहाना के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां से शुक्रवार रात रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रास्ते में ही पीजीआई लाते समय उनकी मौत हो गई थी। 

[ad_2]
पिता के शव को लेकर भिड़े भाई-बहन: ‘बेवजह जिद कर रही वो, ये हक बेटों का’; मीनाक्षी बोली-क्लेम हड़पना चाहते हैं