कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) में विभिन्न राज्य व जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अनुगूंज राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया। संगीत विभाग की हिमानी कांबोज ने संस्कृत गीत गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीकॉम तृतीय की मेघा संस्कृति लोक नृत्य प्रतियोगिता में तृतीय रही। बीएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षा ने अंग्रेजी विभाग की ओर से कविता पाठ प्रतियोगिता और माई भारत जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित किया। उपलब्धियों पर प्राचार्या प्रो. रीटा दलाल ने बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा और समर्पण संस्थान की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं। उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर डॉ. वीर विकास, डॉ. रितु जांगड़ा, डॉ. गुरजीत, तनु, स्नेहा लता और तबला वादक जसवंत सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।