हिमाचल में शुरू हुई बर्फबारी, हरियाणा में बादल छंटे फिर खिली धूप Haryana News & Updates

[ad_1]

Last Updated:

Himachal Haryana Ka Mausam Live: हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है, जहां दोनों राज्यों में अलग-अलग तरह के मौसम के हालात देखने को मिल रहे हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है, जबकि हरियाणा के मैदानी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं. जहां एक ओर हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, वहीं हरियाणा में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और कुछ जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. खासतौर पर रोहतक जैसे जिलों में तापमान 41°C के करीब बना हुआ है. मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में बिजली गिरने और खराब मौसम की चेतावनी दी है, वहीं लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी है.

Zoom

हिमाचल प्रदेश-हरियाणा का मौसम

Himachal Haryana Ka Mausam Live: हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में लगातार मौसम करवट ले रही है. दोनों राज्यों के अलग-अलग जिलों का मौसम भी अलग-अलग है. कही ठंड भरी हवा चल रही है, तो कहीं भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. आईएमडी ने दोनों राज्यों को लेकर खास अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को हिमाचल और हरियाणा में मौसम ने करवट ली है और दोनों राज्य़ों में धूप नहीं निकली है और बादल छाए हैं.

उधर, दोपहर को पर्यटन नगरी मनालीस लाहौल स्पीति में मौसम फिर से ठंडा हो गया है. क्योंकि शुक्रवार को फिर से बर्फबारी और बारिश का दौर शुरू हो गया है. लाहौल घाटी के ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों में बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरू हो गया है. वहीं, हरियाणा में बादल छाने के बाद अब धूप खिल आई है.

हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश की बात करें, तो जहां कल से राज्य में शुष्क मौसम जारी है. आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अधिकांश स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया है. कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान लगभग सामान्य था, कुछ स्थानों पर यह सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक था. वहीं पहाड़ियों पर न्यूनतम तापमान 1 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.

आईएमडी के अनुसार, राज्य के अलग-अलग स्थानों पर आज हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है. वहीं तापमान की बात करें, तो 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. वहीं मौसम विभाग ने आज के दिन राज्य के कुछ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है, जहां ओलावृष्टि के साथ बिजली कड़केगी और आंधी के साथ बारिश की संभावना है.

हरियाणा में कैसा रहेगा आज का मौसम
हरियाणा में कल मौसम सामान्य बना हुआ था, लेकिन अगले 24 घंटे में बदलाव देखने को मिला है. मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल को प्रदेश में मौसम साफ रहा और किसी तरह की बड़ी गतिविधि नहीं हुई. हालांकि आज यानि 17 अप्रैल को हरियाणा के कई हिस्सों में मौसम करवट ले सकता है. इस दौरान हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. खासकर खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है. कुल मिलाकर कल मौसम शांत रहा, जबकि हरियाणा में आंधी और हल्की बारिश का असर देखने को मिल सकता है. साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि रोहतक जिला सबसे गर्म रहेगा, जहां तापमान 41.9 डिग्री तक रहेगा.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

[ad_2]