सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 78,100 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी में भी 50 अंकों की तेजी, 24,250 पर पहुंचा; FMCG शेयरों में खरीदारी Business News & Hub

  • Hindi News
  • Business
  • Nifty Rallies 35 Points To 24,250; FMCG Shares In Demand | Sensex Up 150 Points

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज यानी गुरुवार, 16 अप्रैल को सेंसेक्स 150 अंक (0.21%) की तेजी के साथ 78,100 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों (0.13%) की तेजी है, ये 24,250 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में FMCG में सबसे ज्यादा खरीदारी है, जबकि मेटल के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 शेयरों में तेजी और 14 शेयरों में गिरावट है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 शेयरों में तेजी और 14 शेयरों में गिरावट है।

एशियन मार्केट में गिरावट

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 6184 -42 0.67%
निक्केई (जापान) 58931 -587 0.99%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 26029 -366 1.38%

16 अप्रैल को अमेरिकी मार्केट में तेजी रही

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
डाउ जोन्स 48579 115 0.24%
नैस्डैक 24103 87 0.36%
S&P 500 7041 18 0.26%

सपोर्ट और रेजिस्टेंस

सपोर्ट जोन: 23,940 | 23,850 | 23,462 | 23,330 | 22,857

सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है।

रेजिस्टेंस जोन: 24,143 | 24,387 | 24,450 | 24,538 | 24,650 | 25,002

रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है।

नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है।

गुरुवार को सेंसेक्स 123 अंक चढ़कर बंद हुआ था

शेयर बाजार में 15 अप्रैल को गिरावट रही। सेंसेक्स 123 अंक (0.16%) गिरकर 77,989 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 35 अंक (0.14%) बढ़कर 24,197 पर आ गया। कारोबार में मेटल और आईटी शेयरों में खरीदारी रही, जबकि ऑटो और प्राइवेट बैंक में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।


Source: https://www.bhaskar.com/g/business/news/nifty-fmcg-shares-rally-24250-sensex-78100-137717528.html