Jind News: युवाओं को भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया haryanacircle.com

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

Updated Thu, 16 Apr 2026 12:09 AM IST


15जेएनडी01: आईटीआई में डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती मनाते हुए। स्रोत संस्थान
– फोटो : उन्नति।



जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में प्राचार्य, अधिकारियों, प्रशिक्षकों और प्रशिक्षुओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य वक्ता मंगल सिंह गिल, सुरेंद्र खटकड़ और नरेंद्र ने डॉ. आंबेडकर के कठिन जीवन संघर्ष और भारतीय संविधान निर्माण में अद्वितीय भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने युवाओं को समाज में भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र रेढू ने किया। विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे। अंत में सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया।


Trending Videos

[ad_2]