Mahendragarh-Narnaul News: पोषण पखवाड़ा के तहत किया टीकाकरण haryanacircle.com

[ad_1]




महेंद्रगढ़। गांव चितलांग स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आंगनबाड़ी वर्कर लक्ष्मी देवी, सुनीता और बबीता ने संयुक्त रूप से की जबकि संचालन स्वास्थ्यकर्मी सतीश खैरवाल ने किया। इस दौरान एएनएम रोशनी देवी और शर्मिला देवी ने गर्भवतियों व बच्चों का टीकाकरण किया। पोषण पखवाड़ा के तहत 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के मस्तिष्क विकास पर जानकारी दी गई। साथ ही मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य व आंगनबाड़ी कर्मी उपस्थित रहे। संवाद


Trending Videos

[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: पोषण पखवाड़ा के तहत किया टीकाकरण