[ad_1]
महेंद्रगढ़। जिले में नई व पुरानी सभी खेल नर्सरियों में 16 अप्रैल से नियमित खेल अभ्यास शुरू किया जाएगा। फिलहाल नर्सरियों में दाखिले की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। अब विभाग की ओर से नर्सरियों में नियमित प्रशिक्षण की समीक्षा की जाएगी।
जिले में नए सत्र में 35 नई खेल नर्सरियां आवंटित हुई हैं और विभाग की ओर से सभी खेल सुविधाओं की जांची की गई। अब तक नर्सरियों में दाखिले की प्रक्रिया चल रही थी। अब विभाग की ओर से सभी नर्सरियों में नियमित अभ्यास कराने की गाइडलाइन जारी की है।
कोच को भी इससे अवगत कराया गया है और 16 अप्रैल से दो घंटे सुबह और तीन घंटे शाम को अभ्यास कराना अनिवार्य रहेगा। इस अवधि में खिलाड़ी खेल किट में अभ्यास करेंगे और कोच प्रतिदिन खिलाड़ियों की हाजिरी दर्ज करेंगे। अगर कोई खिलाड़ी नियमित अभ्यास नहीं करता है तो 10 दिन में उसका नाम काटकर रिजर्व सूची के खिलाड़ी को देंगे।
तीन माह नियमित अभ्यास से मिलेगा डाइट भत्ता
खिलाड़ियों को तीन माह तक नियमित अभ्यास करना होगा और खेल में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करना होगा। नर्सरी में तीन माह तक लगातार हाजिरी लगाने वाले खिलाड़ी को विभाग की ओर से डाइट भत्ता राशि प्रदान की जाएगी। पहली डाइट राशि विभाग की ओर से जुलाई में जारी की जाती है और इस बार भी जुलाई की जाएगी।
वर्जन:
जिले में 35 नई और अन्य पुरानी नर्सरी के कोच को नियमित अभ्यास कराने के निर्देश दिए गए हैं। दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब सुबह-शाम प्रशिक्षण भी शुरू किया जाएगा। नियमित अभ्यास न करने वाले खिलाड़ियों का नाम काटने के निर्देश भी दिए गए हैं। – नरेंद्र कुंडू, डीएसओ, महेंद्रगढ़।
[ad_2]
Mahendragarh-Narnaul News: आज से खेल नर्सरियों में शुरू होगा नियमित प्रशिक्षण




