[ad_1]
होडल।
हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ ने हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे कार्रवाई करते हुए कुख्यात अंकित धमाका गैंग के दो सक्रिय बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो देसी पिस्टल और छह कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया गया है।
एसटीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि गैंग के सदस्य जीतू और प्रशांत अपने एक साथी के साथ किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं और बाबरी मोड़ फ्लाईओवर के नीचे मौजूद हैं। सूचना के आधार पर एएसआई नरेंद्र के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में उनकी पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी भुलावाना और प्रशांत उर्फ परमा निवासी बेढ़ा पट्टी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों से हथियार बरामद हुए। जांच में सामने आया है कि जीतू पर हत्या, लूट और फायरिंग सहित 20 मामले दर्ज हैं, जबकि प्रशांत पर हत्या और लूट के 15 मामले दर्ज हैं। संवाद
[ad_2]
Gurugram News: अंकित धमाका गैंग के दो बदमाश हथियारों सहित गिरफ्तार




