[ad_1]
{“_id”:”69dff4d483a49702bc0ba5c9″,”slug”:”elderly-womans-earrings-robbed-gurgaon-news-c-24-1-pal1006-123380-2026-04-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gurugram News: बुजुर्ग महिला के कान के कुंडल लूटे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
होडल। शहर के भगवान परशुराम चौक क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला से सोने के कुंडल लूटने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने खुद को रिश्तेदार बताकर महिला को झांसे में लिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के परिजनों के अनुसार 65 वर्षीय महिला धर्मवती 14 अप्रैल की सुबह बस से फरीदाबाद जाने के लिए हसनपुर चौक पर खड़ी थी। इसी दौरान एक 18-20 वर्षीय युवक ने उसे भुआ कहकर बातों में उलझा लिया और कहा कि बस गौढोता चौक पुल के पास से मिलेगी। इसके बाद आरोपी महिला को टेंपो में बैठाकर वहां ले गया। रास्ते में आरोपी ने टेंपो चालक को भाड़ा देकर वापस भेज दिया और महिला का भरोसा जीतकर उसके कान से सोने के कुंडल झपटकर फरार हो गया। संवाद
[ad_2]
Gurugram News: बुजुर्ग महिला के कान के कुंडल लूटे




