[ad_1]
{“_id”:”69dff43bb6af127ee30e8f37″,”slug”:”two-more-accused-arrested-in-cow-slaughter-case-gurgaon-news-c-24-1-pal1006-123387-2026-04-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gurugram News: गौकशी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
हथीन। सीआईए एवीटी स्टाफ हथीन ने गो तस्करी और गोकशी के एक मामले में फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सीआईए एवीटी प्रभारी दीपक गुलिया ने बताया कि 21-22 जनवरी की रात को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गुराकसर और जराली गांव के कुछ लोगों द्वारा मोहदमका रोड के पास खेतों में गोकशी की योजना की जानकारी मिलने पर कार्रवाई की थी। हेड कांस्टेबल राहुल कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी, जहां आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया था। घटनास्थल से एक कटी हुई गाय, एक जीवित गाय, एक बछिया और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई थीं। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जराली गांव से दो और आरोपियों को दबोच लिया है, जिनकी पहचान साबिर और शकील के रूप में हुई है। संवाद
[ad_2]
Gurugram News: गौकशी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार



