CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी: देश में लुधियाना रीजन को 9वां स्थान मिला, 95.70% स्टूडेंट्स पास; 15 मई से होंगे सेशन 2 एग्जाम – Ludhiana News Chandigarh News Updates

[ad_1]

CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी किया गया है। – फाइल फोटो

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लुधियाना रीजन के करीब 1.20 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा सेशन-1 में हिस्सा लिया। इसमें से 95.70 प्रतिशत छात्रों ने सफलता पाई है।

.

ऑवरऑल रिजल्ट में लुधियाना रीजन को 9वां स्थान मिला है। स्टूडेंट्स अपना रजिल्ट CBSE की ऑफिशयल वेबसाइट के अलावा उमंग एप पर भी देख सकते हैं।

CBSE ने 10वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है। साथ ही स्कूल प्रिंसिपल्स को सख्त हिदायतें दी हैं कि वे स्कूल टॉपर्स भी घोषित न करें। हालांकि, लुधियाना के स्कूल प्रिंसिपल्स ने अच्छे अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को स्कूलों में बुलाना शुरू कर दिया।

रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक

इन वेबसाइट्स पर भी उपलब्ध है बोर्ड का रिजल्ट

results.cbse.nic.in

cbse.gov.in

results.nic.in

results.digilocker.gov.in

umang.gov.in

डबल बोर्ड सिस्टम के तहत पहली बार हुई परीक्षा

इस साल CBSE ने कक्षा 10वीं के एग्जाम नए डबल बोर्ड सिस्टम के तहत पहली बार कराए हैं। पहला बोर्ड एग्जाम जो कि अनिवार्य था, वह 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 को हुआ था। वहीं, दूसरा बोर्ड एग्जाम ऑप्शनल होगा, जो 15 मई से 1 जून 2026 तक होगा।

15 मई से होंगे CBSE 10th सेशन-2 एग्जाम

10वीं बोर्ड सेशन-2 एग्जाम उन स्टूडेंट्स के लिए हैं जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। इसमें अधिकतम 3 विषयों में सुधार का मौका मिलेगा। इसके अलावा 2 विषयों में फेल छात्रों को कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है, जो दूसरा एग्जाम दे सकते हैं। तीन या इससे ज्यादा सब्जेक्ट में फेल छात्रों को 2027 की मेन एग्जाम देनी होगी।

25 लाख से ज्यादा स्टूडेंट शामिल हुए

CBSE 10वीं सेशन-1 की परीक्षा इस साल 25 लाख से ज्यादा स्टूडेंट ने दी थी। इस साल 10वीं और 12वीं के रिजल्ट अलग-अलग जारी हो रहे हैं। इसे लेकर बोर्ड ने कोई क्लेरिफिकेशन जारी नहीं किया है।

CBSE के 2 बार एग्जाम के फैसले को 8 सवाल-जवाब में जानें…

सवाल: दो बार एग्‍जाम होने का नियम कब से लागू होगा? जवाब: ये नियम 2025-26 सेशन से लागू होगा। इसका मतलब है कि साल 2026 में बोर्ड एग्‍जाम 2 बार आयोजित होंगे।

सवाल: क्‍या दोनों बार एग्‍जाम देना जरूरी होगा? जवाब: नहीं। स्टूडेंट्स के पास 3 ऑप्शन होंगे- 1. साल में एक बार परीक्षा दें। 2. दोनों परीक्षाओं में शामिल हों। 3. किसी सब्जेक्ट में अच्छा परफॉर्म न कर पाने पर, दूसरी परीक्षा में उस विषय का दोबारा एग्‍जाम दें।

सवाल: अगर एग्‍जाम 2 बार दिए हैं, तो रिजल्‍ट कैसे तय होगा? जवाब: जो स्‍टूडेंट्स दोनों बार बोर्ड एग्‍जाम में शामिल होंगे, उनका वो रिजल्‍ट फाइनल माना जाएगा, जो बेहतर होगा। यानी अगर दूसरी बार एग्‍जाम देने पर नंबर घट जाएंगे, तो पहली परीक्षा के नंबर ही फाइनल माने जाएंगे।

सवाल: क्‍या दोनों परीक्षाओं में आधा-आधा सिलेबस पूछा जाएगा? जवाब: नहीं। दोनों परीक्षाएं पूरे सिलेबस पर आधारित होंगी। एग्‍जाम का फॉर्मेट भी दोनों परीक्षाओं में एक जैसा ही होगा।

सवाल: क्‍या दो एग्‍जाम्स के बाद सप्‍लीमेंट्री एग्‍जाम भी देने का मौका मिलेगा? जवाब: नहीं। 10वीं के लिए सप्‍लीमेंट्री एग्‍जाम अब खत्‍म कर दिया जाएगा।

सवाल: क्‍या दोनों बार बोर्ड परीक्षाओं के लिए अलग-अलग एग्‍जाम सेंटर मिलेगा? जवाब: नहीं। दोनों परीक्षाओं के लिए एग्‍जाम सेंटर एक ही रहेगा।

सवाल: क्‍या दोनों परीक्षाओं के लिए रजिस्‍ट्रेशन अलग-अलग करना होगा? फीस भी 2 बार लगेगी? जवाब: नहीं। दोनों परीक्षाओं के लिए रजिस्‍ट्रेशन एक ही बार करना होगा। हालांकि, दो बार परीक्षा देने का ऑप्‍शन चुनने पर फीस एक साथ ली जाएगी।

सवाल: क्‍या प्रैक्टिकल एग्‍जाम भी 2 बार होंगे? जवाब: नहीं। प्रैक्टिकल और इंटरनल एग्‍जाम एक ही बार होंगे। ये पहले की तरह दिसंबर-जनवरी में आयोजित किए जाएंगे।

[ad_2]
CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी: देश में लुधियाना रीजन को 9वां स्थान मिला, 95.70% स्टूडेंट्स पास; 15 मई से होंगे सेशन 2 एग्जाम – Ludhiana News