[ad_1]
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आने के बाद गुरुग्राम के एक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। हरदेव कॉलोनी के कुणाल (16) के एग्जाम में कम नंबर आए थे, बुधवार रात करीब 8 बजे कुणाल ने पंखे पर फंदा लगाकर फांसी लगा ली। परिजन कुणाल को फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, हरियाणा के पंचकूला जोन को देशभर में 14वां स्थान मिला है। पंचकूला जोन की पासिंग परसेंटेज 92.24 रही है। सोनीपत के जानकीदास स्कूल के मनन वाधवा को पूरे 100 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। पंचकूला जोन में हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला और अंबाला के साथ हिमाचल प्रदेश भी शामिल है। इस जोन में 87,846 स्टूडेंट्स ने दोनों स्टेट के 316 सेंटरों पर एग्जाम दिया था। जिसमें 1580 प्राइवेट स्टूडेंट भी शामिल थे। एकेडमिक सेशन 2024-25 में पंचकूला जोन का पासिंग प्रसेंटेज 92.77% रहा था। पंचकूला जोन की इस बार खास उपलब्धि यह रही कि यहां देशभर में सबसे पहले कॉपियों को चेक कर सब्मिट किया गया। इसके लिए 3900 स्कूल टीचर की ड्यूटी लगाईं गई थीं। अब पढ़िए टॉपर मनन की कहानी… सोनीपत के सेक्टर-14 के रहने वाले मनन ने जानकीदास कपूर पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की। उन्हें 4 मेन सब्जेक्ट में पूरे 100-100 अंक मिले हैं, जबकि साइंस में 100 में से 99 अंक मिले हैं। हालांकि एडिशनल सब्जेक्ट हेल्थ केयर में उन्हें पूरे 100 मार्क्स मिले हैं। एक एडिशनल सब्जेक्ट और चार मेन सब्जेक्ट को मिलाकर उन्हें पूरे 500 मार्क्स मिले हैं… झज्जर की खुशबू को मनु भाकर देंगी 1.11 लाख रुपए झज्जर जिले के गांव खानपुर कलां की छात्रा खुशबू ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल किए है। खुशबू यूनिवर्सल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोरिया की छात्रा है। इस स्कूल को ओलिंपिक पदक विजेता शूटर मनु भाकर के माता-पिता संचालित करते हैं। मनु भाकर ने भी अपनी शुरुआती शिक्षा यूकेजी से लेकर 12वीं तक इसी स्कूल से प्राप्त की है। सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
[ad_2]
CBSE 10वीं रिजल्ट, गुरुग्राम में छात्र ने किया सुसाइड: एग्जाम में कम नंबर आए, फंदे पर लटका मिला; सोनीपत के मनन को 100% नंबर – Panchkula News


